अरविंद अंजुम:

“आपने अगर कोई भी निश्चय न किया हो तो इतना निश्चय करें कि सच्चा तो रहना ही है। सच्चे न रहे तो जितनी चमक-दमक बनाई होगी, वह ऊपरी रहेगी, ऊपर-ऊपर मुलम्मा और भीतर कुधातु। कोई भी वस्तु सत्य के बिना शोभित नहीं हो सकती। इसलिए सबको यह निश्चय कर लेना है कि हम जैसे होंगे, वैसा ही अपने को प्रकट करेंगे। अपने को जैसा का तैसा प्रकट करने में जो आनंद है, वह शृंगार करने में, रूप दिखाने में नहीं है। तिरछी टोपी अथवा अमूक रीति से साड़ी पहनने अथवा केस संवारने में असत्य है। जो मनुष्य तरह-तरह के वेश करता है और जैसा नहीं है, वैसा दिखाने की इच्छा करता है, वह व्यक्ति मिथ्या का पाठ पढ़ना शुरू कर देता है। हम महल तो सच की नीव पर ही उठा सकेंगे।”

महात्मा गांधी, गीताजी : गांधी जी का गीता शिक्षण, पृष्ठ  317

अरविंद अंजुम की टिप्पणी: 

अक्सर देखा गया है कि रूप बदलने का काम या दिखावा करना नेताओं का खास शौक है। वे जिस इलाके में जाते हैं, जिनके बीच जाते हैं, उनसे तादात्म्य  बनाने की गरज से, उनके जैसा पोशाक, पगड़ी धारण करते हैं। वे सोचते हैं कि उनके इस प्रकार के वेशभूषा से वहां के लोग उन्हें अपना समझेंगे। पर हमेशा ऐसा नहीं होता है और कुछ दिनों के बाद यह बर्ताव नकली प्रतीत होने लगता है। एक समय के बाद यह आकर्षण, विकर्षण में बदल जाता है।

इसलिए इंसान को उसी रूप में रहना चाहिए, जो वह है। मौलिकता का भी अपना प्रभाव होता है। आप जैसे हैं, अगर लॉबी उसी रूप में स्वीकार करते हैं, तो वह आपके व्यक्तित्व की उस विशेषता को स्वीकार करते होते हैं। जबकि नकली या बनावटी अदाओं का कुछ दिनों तक प्रभाव रहता है। लेकिन धीरे-धीरे यह असर फीका हो जाता है, अंततः आपका नकाब, लबादा उतर जाता है।

फीचर्ड फोटो आभार: द गार्डियन

Author

  • श्रुति से जुड़े झारखण्ड के संगठन विस्थापित मुक्ति वाहिनी को बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अरविन्द भाई, अभी जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी के अंशकालिक कार्यकर्ता हैं। अध्ययन, अनुवाद, प्रशिक्षण जैसी वैचारिक गतिविधियों में विशेष सक्रियता के साथ-साथ स्थानीय और राष्ट्रिए स्तर के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सवालों पर विशेष रुचि और समय-समय पर लेखन का काम करते हैं।

    View all posts

One response to “अनायास: जैसे हैं, वैसा ही दिखें”

  1. Suresh Avatar
    Suresh

    शिक्षाप्रद लेख, वाकई में इस लेख द्वारा दी गई शिक्षा को व्यावहारिक जीवन में उतारने की जरूरत है।

Leave a Reply to SureshCancel reply

Designed with WordPress

Discover more from युवानिया ~ YUVANIYA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading