गुरबानी मीडिया:
युवानिया द्वारा री-पोस्ट:

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म है नानक शाह फकीर (एनएसएफ)। गुरु नानक के शबद (गीत) मानव जाती को ‘इक ओंकार’ (एक ईश्वर है), शांति और महिलाओं के लिए समानता के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाते हैं। परंपरा को ध्यान में रखते हुए, गुरु नानक को प्रकाश की किरण के बीच पीछे से कंप्यूटर ग्राफिक्स के माध्यम से चित्रित किया गया है।

हिंदू और मुस्लिम दोनों के बीच अत्यंत सम्मानित गुरु नानक जी को मुस्लिमों द्वारा ‘शाह’ और हिंदुओं द्वारा ‘फकीर’ कहा जाता था, जो दोनों धर्मों में सर्वोच्च सम्मान था, इसलिए उन्हें ‘नानक शाह फकीर’ के नाम से जाना जाने लगा।

इस फिल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, कान्स फिल्म महोत्सव में भी फिल्म की सराहना की गई और लॉस एंजिल्स और टोरंटो में फिल्म समारोहों में इसे ‘रेड कार्पेट’ सम्मान दिया गया। भारत के माननीय राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में भी इसकी स्क्रीनिंग की।

नानक शाह फकीर पृथ्वी पर विचरण करने वाले महानतम संतों में से एक को विनम्र श्रद्धांजलि है।

इस फिल्म को आप यहाँ देखें – 

Nanak Shah Fakir | Full HD Movie | Streaming Now | Experience the Life & Teachings of Guru Nanak

फिल्म और डिस्क्रिप्शन आभार – गुरबानी मीडिया; यूट्यूब

फीचर्ड फोटो आभार – फेसबुक

Author

Leave a Reply

Designed with WordPress

Discover more from युवानिया ~ YUVANIYA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading