उन्होने भी अंजलि को उस नज़र से देखना बंद कर दिया और सभी उसके साथ मेरी तरह रहने लगे। अब रंग के कारण उसके साथ कोई भी भेदभाव नहीं करता।
Author: बबली प्रजापति / Babli Prajapati
बबली, उत्तर प्रदेश के फैज़ाबाद की युवा कार्यकर्ता हैं जो सामाजिक परिवर्तन शाला से जुड़ी हैं। पितृसत्तात्मक और पुरुष-नेतृत्व वाले समाजों को बदलने के लिए सभी महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक सशक्तिकरण प्राप्त करने की आवश्यकता है का विचार रखती बबली ने महिलाओं को सिलाई-कढाई के काम सिखाने के लिए तीन प्रशिक्षण केंद्र खोले हैं जहाँ 60 से ज़्यादा महिलाओं को वो वर्तमान में प्रशिक्षण दे रही हैं। बबली साथ ही अवध पीपलस फोरम के साथ जुड़ कर महिलाओं के हक़-अधिकारों पर भी काम करती हैं।
कड़े संघर्ष के बाद पढ़ाई करने वाली फैज़ाबाद की बबली अब चलाती हैं महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र
बबली प्रजापति: आयु: 26 वर्षशैक्षिक योग्यता: नागरिक शास्त्र और समाजशास्त्र में स्नातक बबली एक हाशिए के परिवार से आती है, उसने अपने जीवन में कई