लालप्रकाश राही : 

जौनपुर में दिशा फाउंडेशन से जुड़ी हुई युवतियों ने एक साथ चार ब्लाक के पांच ग्राम सभा में सावित्री बाई फुले और फातिमा शेख की जयंती को एक साथ संयुक्त रूप से मनाया। युवतियों ने स्वयं समुदाय में जाकर जयंती कार्यक्रम के लिए लोगों से सहयोग मांगने के साथ ही जयंती समारोह में शामिल होने और अपने विचारों को साझा करने के लिए उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित करती थी, युवतियों ने बच्चों के लिए संचालित लर्निंग सेंटर पर भी बच्चों के साथ सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई। इस जयंती समारोह की सबसे बड़ी बात यह रही कि मंच महिलाओं और किशोरियों के साथ साझा किया।

गोपालापुर, सकरा, पारापट्टी, आजाद नगर, छितौना में एक साथ सावित्री बाई फुले और फातिमा शेख की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गयी। छितौना में युवतियों ने समुदाय के सक्रिय और सामाजिक रूप से जिम्मेदार लोगों से एक सप्ताह पहले से ही मिल-मिल कर जयंती मनाने के संबंधित बात कर, उनसे सहयोग मांगती थी। गोपालापुर में साधना सिंह और हदीसुन निशा के नेतृत्व में, डिम्पल और कल्पना सहित, ग्राम सभा की कई युवतियों ने मंच सजाकर बेहतरीन तरीके से जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया।

पारापट्टी ग्राम सभा में करिश्मा अपने लर्निंग सेंटर के बच्चों के साथ सावित्री बाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम किया जिसमें बच्चों को सावित्री बाई फुले द्वारा महिलाओं, किशोरियों की शिक्षा के लिए किये कार्यों के बारे में बताया और साथ ही बच्चों को चॉक्लेट बांटा। वहीं सकरा ग्राम सभा में डॉ अंबेडकर सभागार में सावित्री बाई फुले की जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान, न्याय पंचायत प्रतिनिधि, समेत कई सम्मानित लोग शामिल हुए। आजाद नगर में शुभम, के नेतृत्व में आजाद शिशु शिक्षा निकेतन, आजाद नगर विद्यालय के बच्चों के साथ जयंती कार्यक्रम किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने सावित्री बाई फुले और फातिमा शेख की जयंती को साझी एकता-साझा प्रयास के रूप में मनाया।

और साथ ही राष्ट्रीय युवा दिवस पर “Think Rational, Be Rational” के युवा साथियों द्वारा पोस्टर अभियान किया गया।

Author

  • लालप्रकाश राही, उत्तर प्रदेश के जौनपुर ज़िले से हैं और सामाजिक परिवर्तन शाला से जुड़े हैं। वह दिशा संगठन के साथ जुड़कर स्थानीय मुद्दों पर काम कर रहे हैं।

    View all posts

Leave a Reply

Designed with WordPress

Discover more from युवानिया ~ YUVANIYA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading