हरि कुमार कुंजाम:
आओ सब मिलकर मनाएं
विश्व आदिवासी दिवस
उनकी संस्कृति की महक
हम सबके जीवन में रस ।।
वो जंगलों के रखवाले
धरती के सच्चे प्रहरी
उनकी कहानियों में जीवन
उनसे सीखें हम सभी ।।
आओ मिलकर गाएं
सपनों की नई सी धुन
विश्व आदिवासी दिवस
नए रंगों का जुनून ।।
पेड़ों की छांव में खुशबू
आदिवासी गीतों की धुन
जितना जानें इतिहास उनको
उससे जियेंगे हर हुनर ।।
संस्कृति की चमक में
राहें उनकी रौशन
हम भी साथ चलें
बनाएं नई परंपरा समर्पण ।।
आओ मिलकर गाएं
सपनों की नई सी धुन
विश्व आदिवासी दिवस
नए रंगों का जुनून ।।
Author
-
View all postsहरि कुमार कुंजाम, छत्तीसगढ़ के उत्तरी बस्तर के कांकेर ज़िला के बेवरती गाँव से हैं। वह गोंड समुदाय से हैं और अपने समुदाय के साथ जुड़कर काम करने में विश्वास रखते हैं। उन्हें दस्तावेज़ी करने का शौक है और इसे उन्होंने अपने पेशे में बदल दिया है। हरि एक दस्तावेज़ी फिल्म निर्देशक एवं निर्माता हैं और पर्यावरण प्रेमी भी हैं। वह प्रकृति के संरक्षण के लिए काम करने में विश्वास रखते हैं। हाल ही में, उन्होंने बीज बैंक पर एक फिल्म टीम के साथ काम किया है, जो उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा। हरि अपने काम के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत हैं।

Leave a Reply