Juheb Jhony:
These Photos were taken at Bhasha Shahid Railway Station, Silchar, Assam by Juheb Jhony on 29.04.24

“Bearing the weight of their families’ hopes and dreams, these cart pullers navigate a world where dignity is often overlooked.”
“In a society that overlooks their contributions, these resilient cart pullers press on, determined to provide for their loved ones.”


“Amidst the chaos of migration and uncertainty, these cart pullers persevere, their resilience shining through each pull and push.”
“Facing the harsh realities of exploitation and discrimination, these cart pullers embody strength and fortitude as they forge ahead.”


“Every wheel turned represents not just a journey, but a testament to the unwavering determination of these unsung heroes.”

“Despite the absence of societal safety nets, these cart pullers embody the spirit of resilience, laboring tirelessly for a better tomorrow.”
Red Salute to all working-class people around the world.
Juheb Jhony
हिंदी अनुवाद:
ये तस्वीरें भाषा शहीद रेलवे स्टेशन, सिलचर, असम में जुहेब जॉनी द्वारा 29 अप्रैल 2024 को ली गई थी। जुहेब ने इन तस्वीरों में ठेला-गाड़ी खीचने वाले श्रमिकों के जीवन की एक झलक को फोटो स्टोरी के रूप में प्रस्तुत किया है। अपने दिन-भर के अनुभव के बाद, वह लिखते हैं –
“अपने परिवार की आशाओं और सपनों का भार उठाते हुए, ये ठेला-गाड़ी खींचने वाले एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहाँ उनकी गरिमा और उनके योगदान को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। जबकि ये झुझारू और मेहनतकश गाड़ी खींचने वाले, अपनी गाड़ी खीचते हुए आगे बढ़ते हैं, दृढ़ संकल्पित होकर, चूँकि तभी वो अपने प्रियजनों का पालन-पोषण कर, पेट भर पायेंगे। पलायन और उससे जुड़ी अनिश्चितता की कशमकश और द्वन्द के बीच, ये मज़दूर साथी दृढ़ रहते हैं, उनके रोज़ाना के संघर्षों से उनका लचीलापन और विषमताओं के सामने अड़े रहने की ज़िद उभरकर सामने आती है।”
जुहेब आगे लिखते हैं कि शोषण और भेदभाव की कठोर वास्तविकताओं का सामना करते हुए, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अभाव के बावजूद, ये ठेला-गाड़ी खींचने वाले सच्ची ताकत और धैर्य के प्रतीक हैं। इनकी गाड़ी का हर पहिया घूमता हुआ न केवल एक यात्रा का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि इन गुमनाम नायकों के अटूट दृढ़ संकल्प व अथक परिश्रम का भी एक प्रमाण है।
दुनिया भर के श्रमिक वर्ग के सभी लोगों को लाल सलाम।
– जुहेब जॉनी

Leave a Reply