शिवजी किराड़े:

मध्य प्रदेश के बड़वानी ज़िले में आधारशिला शिक्षण केंद्र गत बीस वर्षों से आदिवासी बच्चों को खेलों और गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा प्रदान कर रहा है। गाँव के बच्चों के लिये आधारशिला द्वारा गाँव में जाकर बालमेलों का आयोजन किया जाता है। मेले में तरह-तरह की शैक्षणिक गतिविधियां कारवाई जाती हैं, गीत गाये जाते हैं और खेल खिलाये जाते हैं। इस वर्ष इन बाल मेलों की खासियत यह थी कि इनमें स्वास्थ्य कि जागरूकता के लिए बहुत सी गतिविधियां शामिल कि गईं थीं जैसे वज़न लेना, ऊंचाई नापना, हाथ धोने और साफ सफाई के महत्व को समझाना आदि।

यह विडियो एक बाल मेले की गतिविधियां दिखा रहा है।

Author

  • शिवजी किराड़े / Shivji Kirade

    शिवजी, मध्य प्रदेश के बड़वानी ज़िले से हैं और सामाजिक परिवर्तन शाला से जुड़े हैं। वह वहाँ के स्थानीय मुद्दों और छात्र मुद्दों पर आदिवासी छात्र संगठन के साथ जुड़ कर काम कर रहे हैं।

    View all posts

Leave a Reply

Designed with WordPress