खीमा जेठी:

पिथौरागढ़ ज़िले के जेठी गाँव में वर्ष भर अनेक लोक पर्व मनाए जाते हैं, जो कृषि, प्रकृति, पशुधन और सामाजिक जीवन से गहराई से जुड़े हुए हैं। खेती से जुड़े प्रमुख पर्व:

हरेला – खेती की शुरुआत और हरियाली का पर्व। रोपाई व खेतों में अन्य बीजों की बुवाई खत्म होने के बाद मनाया जाता है। हरेला पर्व में घरों में सात प्रकार के अनाज को बोया जाता है और उसको हरेला पर्व के दिन त्योहार मनाया जाता है और सभी के सिर में जो हरेला घर में बोया जाता है उसको काट कर सभी को (अस्किया) फूलो के साथ प्रसाद के रूप में दिया जाता है । सभी लोगों को आशीर्वाद दिया जाता है कि उनकी जिंदगी में हमेशा खुशहाली रहे। जी रया जागी रया का आशीर्वाद दिया जाता है। एक त्यौहार जो सावन महीने का पहला दिन होता है, उसे उस दिन मनाया जाता है। 

ओलगिया (घी त्यार) – ये त्यौहार सावन महीने की अंतिम दिन को मनाया जाता है इसमें सभी के घरों में अच्छा-अच्छा पकवान बनाए जाते हैं। स्थित त्यौहार की मान्यता यह है कि आज के दिन खीर और घी खाया जाता है। घी को हाथ-पैरों, घुटनों आदि में लगाया जाता है। इसकी मान्यता यह है कि हाथ-पांव में दर्द नहीं होता है। और आज के दिन गाँव में जो प्रधान (गाँव का मुखिया) उसके लिए दूध की और फल लेकर उसके घर जाते थे मुखिया के घर में अच्छे-अच्छे पकवान बनाए जाते थे। मुखिया के परिवार द्वारा जो लोग उनके घर में (ओलगिया) लेकर जाते थे उनके बर्तनों में मुखिया के परिवार द्वारा अच्छे-अच्छे पकवान बनाकर दिए जाते थे। इस प्रकार की प्रक्रिया गाँव के सभी परिवारों के द्वारा की जाती थी। 

त्योहार के दूसरे दिन खेतों को भी (ओलगिया) दिया जाता था उसमें मेल(एक फल होता है) की टहनी को तोड़कर सभी खेतों में उस टहनी को लगाया जाता है। ये त्योहार किसानों, पशुपालकों और कारीगरों के सम्मान का पर्व है।

गाय का त्योहार – हमारे क्षेत्र में भाद्रपद माह के अंतिम दिन जानवरों का त्योहार मनाया जाता है। आज के दिन में जानवरों के लिए अच्छी-अच्छी घास काटी जाती है और उनको पेटभर खाना खिलाया जाता है। जानवरों की पूजा करने के लिए सात प्रकार की घास काटकर लाई जाती है, उससे उनकी पूजा की जाती है। जानवरों को तिमिल की पट्टी में मक्खन और नमक मिलाकर खाने में दिया जाता है। इस दिन जानवरों की खूब सेवा की जाती है क्योंकि जानवरों का भी त्यौहार एक दिन मनाया जाता है। दूसरे दिन (खत्डवा) मनाया जाता है। इसमें जंगल में जाकर पत्रों के जानवर बनाए जाते हैं और उनकी पूजा की जाती है। जंगल में खास लकड़ी काटकर एक चबूतरा बनाया जाता है, जिसमें उस दिन आग लगाई जाती है। उसको खत्डवा कहते हैं। खत्डवा की पूजा करते समय कड़ी चावल मक्का अखरोट नई फसल को आज में चढ़ाया जाता है साथ ही पत्थरों के जो जानवर बनाए जाते हैं उनको भी दिया जाता है । इस प्रकार से जानवरों की सुरक्षा और स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया जाता है।

दीपावली – नई उपज के लिए धन्यवाद और सुख-समृद्धि की कामना। दीपावली के दूसरे दिन जब गोवर्धन पूजा होती है उसे समय जानवरों की पूजा भी की जाती है। इसमें गाय और बैलों के सिर को पूजा जाता हैं।  सिर में तेल, टीका और उनको सजाया  जाता है। खाने में रोटी बना करके खिलाया जाता है। 

घुघुतिया – प्रकृति और पक्षियों के प्रति आभार का पर्व। इस त्यौहार के दिन अच्छे-अच्छे पूरी पकवान बनाए जाते हैं और पक्षियों के लिए रखे जाते हैं। दूसरे दिन सुबह ना कर कौवे को रोटी दी जाती है। उसे दिन कौवे को बुला बुलाकर सभी लोगों के द्वारा खाना दिया जाता है जिस बहाने अन्य चिड़िया को भी दान मिल जाता है । कौवे को इस तरह बुलाया जाता है “काले कौवा काले पूस की रोटी माघे खा ले।” काले कौवा काले इस तरह से कौवा को बुलाया जाता है। साथ ही बच्चों के गले में घूमते की माला बनाकर पहनाया जाता है। बच्चों द्वारा इस त्यौहार का आनंद लिया जाता है। 

मकर संक्रांति – नई फसल और तिल-गुड़ के साथ समृद्धि का उत्सव मनाया जाता है सभी लोगों को आशीर्वाद दिया जाता है । मकर संक्रांति के दिन गंगा नहाया जाता है, घर में पंडित को बुलाकर  पूजा पाठ की जाती है। साथी पंडित को माँ की खिचड़ी खिलाने का रिवाज़ है। इस दिन को कुछ लोगों के द्वारा शुभ कार्य भी किए जाते हैं जैसे व्रत बंद आदि। 

बसंत पंचमी – बसंत पंचमी और नई ऋतु का स्वागत करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने अपने घरों में गाय के गोबर के साथ जौ के पौधे लगाए जाते हैं। घर में पूजा पाठ कर सभी लोगों के सर को जॉन के पौधों से पूजा जाता है साथ ही आशीर्वाद दिया जाता है  जी रया जागी रया यो दिन यो बार भैटन्या रया ।

फूल देई – फूल देई के दिन आसपास की लड़कियों के द्वारा सभी के घरों में जाकर के उनके दरवाज़े में फूल चावल डाले जाते हैं साथ ही लड़कियों द्वारा आशीर्वाद दिया जाता है कि – फूल देही छम्मा देही जतकै देली उतकै होई। इस प्रकार से सभी के घरों में जाकर के करुण की पूजा की जाती है। पूजा के बदले लड़कियों को चावल गुड़ रुपए आदि देने का रिवाज़ है। शाम को फूल दही का त्यौहार मनाया जाता है अच्छे-अच्छे पकवान बनाकर नए साल मैं खुशियां व समृद्धि की कामना की जाती है। 

Author

  • खीमा जेठी / Kheema Jethi

    खीमा जेठी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो पिथौरागढ़, उत्तराखंड से हैं। उन्होंने एम.ए. (समाज शास्त्र) की शिक्षा प्राप्त की है और 23 वर्षों तक अर्पण संस्था में कार्य किया है। वर्तमान में, वह पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) और महिला किसान अधिकार मंच (MAKAAM) के साथ वालंटियर के रूप में कार्यरत हैं। वह महिलाओं, किशोरियों और वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी जानकारी और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य करती हैं। साथ ही, वन पंचायत संघर्ष मोर्चे के साथ जुड़कर जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर भी काम कर रही हैं।

    View all posts

Leave a Reply

Designed with WordPress