श्रुतिका शाह:

तुम्हारे लिए प्रेम
उस अदिश राशि की तरह है,
जिसका महज़ मापन संभव है;
और
मेरे लिए प्रेम वो सदिश राशि है,
जिसमें मापन से कहीं अधिक
दिशा का अस्तित्व रहता है।।

प्रेम तुम्हारे लिए
इस ब्रह्माण्ड के किसी तारे द्वारा
तय की गई दूरी के समकक्ष रहा होगा;
लेकिन मेरे लिए
टूटकर गिरते हुए
किसी उल्का पिंड के
विस्थापन जैसा रहा,
जिसकी दिशा सदैव झुक जाने जैसी थी।।

यक़ीनन प्रेम तुम्हारे लिए
इस आकाशगंगा की रफ़्तार के
उध्वरण जितना सहज़ रहा होगा,
लेकिन मेरे लिए
भौतिक विज्ञान की कक्षाओं में
वेग पढ़ाने जितना जटिल रहा।।

तुम्हारे और मेरे प्रेम में
महज़ दिशा का अंतर रहा!!

Author

  • श्रुतिका साह / Shrutika Sah

    श्रुतिका साह द्वाराहाट अल्मोड़ा (उत्तराखंड) की रहने वाली हैं। इनहोनें भौतिक विज्ञान में परास्नातक किया है। वर्तमान में अभी वे जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल बागेश्वर उत्तराखंड में शिक्षिका हैं। और साथ ही उन्हें 2021 में काव्य श्री (विश्व रिकॉर्ड कवि सम्मेलन) में सम्मानित किया गया। 

    View all posts

Leave a Reply

Designed with WordPress

Discover more from युवानिया ~ YUVANIYA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading