युवानिया डेस्क:
पेरवी, नर्मदा बचाओ आंदोलन और खेडुत मज़दूर चेतना संगठन की एक आदिवासी नेता, मध्य प्रदेश में सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित 193 गांवों में से एक जलसिंधी से थी। नर्मदा बचाओ आंदोलन और खेडुत मज़दूर चेतना संगठन के साथ काम करते हुए, पेरवी को कई मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ा। शुरुआत में 1980 के दशक में मध्य प्रदेश के वन विभाग के खिलाफ वन भूमि पर आदिवासियों के अधिकार स्थापित करने के लिए और राज्य द्वारा अवर्णनीय दमन के विरुद्ध; उसके बाद, सरदार सरोवर परियोजना के खिलाफ नर्मदा बचाओ आंदोलन के साथ। इसलिए, पेरवी का साक्षात्कार नर्मदा बचाओ आंदोलन और खेडुत मज़दूर चेतना संगठन द्वारा लड़े गए कई संघर्षों को समझने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
इंटरव्यू का यूटयूब विडियो –
पेरवी बाई – नर्मदा बचाओ आन्दोलन और खेडुत मज़दूर चेतना संगठन की आदिवासी नेता
साभार :ओरल हिस्ट्री नर्मदा – यह वेबसाइट पश्चिमी भारत की नर्मदा नदी पर बनाए जा रहे विशालकाय बांध, सरदार सरोवर परियोजना (एसएसपी) के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोध के जन इतिहास को लोगों तक पहुंचाने की एक कोशिश है। पेरवी बाई का इंटरव्यू ओरल हिस्ट्री नर्मदा की वेबसाइट पर पढ़ने और देखने के लिए इस लिंक पर जाएँ –

Leave a Reply