Site icon युवानिया ~ YUVANIYA

आदिवासी करम पर्व में प्रेम की अभिव्यक्ति 

युवानिया डेस्क:

यह पॉडकास्ट नीतिशा खलखो द्वारा डॉ. शांति खलखो के लेख पर बनाया गया है। कर्म पर्व, प्रकृति प्रेम की अभिव्यक्ति करते हुए आदिवासी समुदायों के द्वारा मनाया जाता है। यह पर्व भादो माह की एकादशी के शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। पूरे पर्व में गाँव के बच्चे-बूढ़े, युवक-युवतियाँ, व सभी महिला-पुरुष मिल-जुल कर पर्व की तैयारी करते हैं। दिन भर का उपवास किया जाता है और उपवास पर होने के बाद भी सभी हर्ष-उल्लास व जोश के साथ सामूहिक रूप से सभी कार्य करते हैं। बच्चे और युवक-युवतियाँ बादलों के साथ आँख-मिचोली खेलते पर्व की तैयारी में जुटे रहते हैं। 

आप भी इस पॉडकास्ट को सुने और कर्म पर्व के बारे में बारीकी से जाने – 

https://www.buzzsprout.com/2242552/13520613-adivasi-festival-karam-by-dr-shanti-xalxo

फीचर्ड फोटो आभार: प्रभात खबर

Author

Exit mobile version