सुरेश डुडवे:
अब आ गया समय
अब नहीं तो कब
अब आ गया समय
नींद से जगने का
अपने आप को पहचानने का
अपने इतिहास को जानने का
अपनी संस्कृति, भाषा
अस्मिता को बचाने का
अब आ गया समय
अब नहीं जागोगे तो कब
अब जागना होगा
उठो, जागो, पढ़ो-लिखो
शोषण के खिलाफ लड़ो
अन्याय के खिलाफ बोलो
अब आ गया समय
अपनी लेखनी को
अपनी ताकत बनाओ
अब आ गया समय ।
Author
-
View all posts
सुरेश, मध्य प्रदेश के बड़वानी ज़िले से हैं। आधारशिला शिक्षण केंद्र के पूर्व छात्र रह चुके सुरेश अभी तमिल नाडू सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे हैं।

