Site icon युवानिया ~ YUVANIYA

देशभर में मनाये गये संविधान दिवस समारोह की एक झलक

युवानिया डेस्क :

संविधान दिवस जिसे “राष्ट्रीय कानून दिवस” ​​के रूप में भी जाना जाता है, भारत में हर साल 26 नवंबर को भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को, भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इस साल भारत में 75वां संविधान दिवस अलग-अलग जन संगठनों द्वारा कुछ इस तरह से मनाया गया – 

ओड़िशा:

बलांगीर –

ओड़ीशा के बलांगीर स्थित ज़िंदाबाद संगठन द्वारा संविधान दिवस मनाया जिसमें गाँव के लोगों ने भाग लिया और संविधान के मूल्यों पर चर्चा की।

अंगुल –

माल्यागिरी आदिवासी संघर्ष मंच द्वारा संविधान दिवस मनाया गया।

झारसुगुड़ा –

ओड़िशा राज्य के संगठनों द्वारा चलाये जा रहे स्थानीय सामाजिक परिवर्तन शाला के प्रतिभागियों ने शिविर में संविधान दिवस मनाया और उसकी संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली। 

1 / 7

उत्तर प्रदेश:

वाराणसी – संविधान दिवस के अवसर पर मनरेगा मजदूर यूनियन व समता किशोरी युवा मंच वाराणसी, द्वारा संवैधानिक मूल्यों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जौनपुर – दिशा फाउंडेशन ने संविधान दिवस पर अलग-अलग ग्राम सभाओं में महिलाओं, युवाओं के साथ संविधान दिवस मनाया, संविधान में इंगित मूल्यों पर चर्चा की और लोगों को संविधान की प्रस्तावना का शपथ दिलाया गया।

महाराष्ट्र:

लातूर – श्रमजीवी संगठन ने संविधान दिवस के अवसर पर उदगीर में आयोजित किया कार्यक्रम।

नागपुर – कष्टकारी जन आंदोलन द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। 

3 / 6

राजस्थान:

चित्तौड़गढ़ ज़िले के भदेसर में आधारशिला बालिका आवासीय शिक्षण केंद्र की बालिकाओं द्वारा संविधान दिवस मनाया गया।  

Author

Exit mobile version