पावनी:
शायद हर कोई किसी न किसी चीज़ के लिए बना होता है।
कोई बना होता है बहती धाराओं के लिए, तो कोई ठहरे हुए समंदर के लिए।
कोई बसंत के फूलों के लिए,
तो कोई अंत के पतझड़ के लिए।
कोई मिट्टी के लिए, कोई उसकी खुशबू के लिए।
कोई बारिश के लिए, तो कोई नाचने के लिए।
कोई प्रेम करने के लिए, तो कोई प्रेम बनने के लिए।
कोई कहानियों के लिए, तो कोई सवालों के लिए।
और कोई उसके सवालों के जवाबों के लिए,
कोई आखें मूँद के सुकून पाने के लिए,
तो कोई उसको देखकर खुश हो जाने के लिए।
और कोई शायद खुद में खुशी ढूंढने के लिए बना होता है शायद।
Author
-
View all posts
पावनी कक्षा आठ में पढ़ती है और उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले से हैं। वह लोक कथाओं, लोक संस्कृति और लोक संगीत में रूचि रखती हैं।

