Site icon युवानिया ~ YUVANIYA

बुरु गारा – झारखंड की दयामनी बारला और निर्मला पुतुल के संघर्षशील जिंदगियों पर बनी फिल्म

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवानिया संपादक मंडल आप सबके साथ एक छोटी डाक्यूमेंट्री फिल्म साझा कर रही है दो आदिवासी महिलाओं की, जिन्होंने अपनी बुलंद आवाज़ से कैसे सत्ता के सामने सच बोलते है और आत्म-अभिव्यक्ति के माध्यम से आदिवासी पहचान को पुनः प्राप्त करते हैं को बेहतरीन रूप से अपने जीवन संघर्ष के माध्यम से साझा किया है। 

बुरु गारा फिल्म को 2008 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह फिल्म हेलसिंकी, बर्लिन, काठमांडू, दिल्ली, मदुराई, इंदौर, भुवनेश्वर, और चेन्नई में फिल्म फेस्टिवल समारोहों में इस फिल्म को प्रदर्शित किया गया।

श्रीप्रकाश एक विख्यात फिल्मकार है, जो मुख्य रूप से झारखंड में काम करते हैं। उन्होंने कई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्देशन किया है, जिन्होंने अर्थ विजन फिल्म फेस्टिवल, टोक्यो, थंडरबर्ड फिल्म फेस्टिवल, यूएसए और फिल्म साउथेशिया, काठमांडू में पुरस्कार जीते हैं। उन्हें ब्लैक इंटरनेशनल सिनेमा, बर्लिन में विशेष फिल्म निर्माता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आप सब इस फिल्म को ज़रूर देखें –

Author

Exit mobile version