Site icon युवानिया ~ YUVANIYA

कुछ ऐसे जंगल बचा रहे हैं झारखण्ड के बरंगा मुंडा टोला के लोग

‘ग्राम  सभा की कहानी” सीरीज़ का यह वीडियो ‘ग्राम स्वशासन अभियान’ की एक पहल है, जिसे अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से  ‘अखड़ा रांची’ द्वारा निर्मित किया गया है। इस पूरी सीरीज़ में आपको झारखण्ड के कई ऐसे गाँवों से रूबरू करवाया जाएगा जहाँ मौजूदा समय में लोग ग्राम सभा की सामूहिक शक्ति को समझ रहे हैं। अपने गाँवों की विकास योजना खुद तैयार कर रहे हैं और उसे धरातल पर ला रहे हैं। वैसे ही वे अब अपने हक और अधिकारों की बात अब करने लगे हैं।

जंगलों पर गाँव वालों का अधिकार क्यों होना चाहिए ? यह फिल्म ग्राम सभा से हो रहे बदलाव को दिखाती है कि कैसे ग्राम सभा के माध्यम से झारखण्ड के मनोहरपुर स्थित बरंगा मुंडा टोला के लोग जंगलों की रक्षा तो कर ही रहे हैं साथ ही वन अधिकार 2006 को आधार मानकर वे सामुदायिक वन पट्टा के लिए आवेदन भी किया है।

Author

  • नब्बे के दशक की शुरुआत कुछ युवा आदिवासी, आदिवासी समाज में विकास का मूल्यांकन करने एक साथ आए। उन्होने महसूस किया गया कि भले ही आदिवासी समुदायों के लोग सरकारी सेवाओं और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े हैं, लेकिन बौद्धिक क्षेत्र यानी साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पर्याप्त उपस्थिति नहीं है। इसलिए इस दिशा में काम करने के लिए एक समूह विकसित करने का निर्णय लिया गया और इस तरह 1996 में 'अखड़ा' का जन्म हुआ। आज अखड़ा, प्रतिबद्ध व्यक्तियों का एक समूह है, जिनमें ज्यादातर आदिवासी युवा युवा शामिल हैं, जो संस्कृति, संचार और मानव अधिकारों के मुद्दों पर काम कर रहे हैं। पिछले 20 वर्षों में अखड़ा ने 30 से अधिक वृत्तचित्र (डोक्यूमेंट्री) फिल्मों का निर्माण किया है और उनमें से कई को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है।

    View all posts
Exit mobile version