Site icon युवानिया ~ YUVANIYA

उ.प्र. चुनाव से क्या हैं फैज़ाबाद की किशोरियों की उम्मीदें?

प्रेरणा किशोरी विकास केंद्र से: 

(श्रुति सोनकर, इकरा, आकांक्षा, शिवा, जागृति, आरजू, मोनी आदि)

उत्तर प्रदेश के चुनाव में अलग-अलग स्कूलों और समुदायों की किशोरियों की मांगे:

“समाज का एक बड़ा वर्ग, मेरे आस-पड़ोस के लोग इस बार वोट दे रहे हैं अलग-अलग मुद्दों पर। कुछ लोगों का मुद्दा है कि राम मंदिर बनेगा और हिंदू राष्ट्र बनेगा। तो कुछ लोगों का मुद्दा है कि भाजपा को हटाना है, इसलिए कट्टरपंथ के खिलाफ़ वोट देंगे। मेरी जैसी किशोरियों का यह मानना है कि लॉकडाउन में सबसे ज़्यादा परेशानी घर में रहने वाली किशोरियों को हुई है। घर में ज़्यादा-ज़्यादा काम करना पड़ता था और स्कूलों से नाम भी काफ़ी लोगों का कटवाया गया है। अब इस चुनाव में मुद्दा ही होना चाहिए कि स्कूलों में किशोरियों को मुफ़्त शिक्षा  मिले।” हमारी मांगे –

स्कूलों में शौचालय, विद्यार्थियों के लिए संक्रमण का प्राथमिक स्रोत हैं जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण फैला सकते हैं। स्कूल के शौचालयों रोगजनक होते हैं क्योंकि नम और आद्र होने के कारण यह हानिकारक सूक्ष्म जीवों के लिए आदर्श प्रजनन स्थल हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं और यह कभी-कभी गर्म भी होते हैं।

शौचालय भले ही स्कूल के सबसे छोटे कमरे हो सकते हैं, लेकिन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और खुशी पर उनका सबसे बड़ा प्रभाव हो सकता है। स्कूल में शौचालय की स्थिति को लेकर कई अभिभावक और छात्र चिंतित हैं। हम आभारी होंगे यदि प्रधानाध्यापक और स्कूल प्रशासन सभी विद्यार्थियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ स्थान बनाने के लिए शौचालयों के पूर्ण नवीनीकरण करें।

धन्यवाद।

Author

Exit mobile version