Site icon युवानिया ~ YUVANIYA

26 जनवरी 2021: ऐतिहासिक ट्रैक्टर मार्च की झलकियाँ

महिपाल सिंह:

इस साल 26 जनवरी के दिन देश के इतिहास में पहली बार हो रहे किसानों के ट्रैक्टर मार्च को बेहद करीब से देखने और जानने का मौका मिला। दिल्ली से लगी टिकरी सीमा से लेकर रोहतक रोड जिसकी दूरी लगभग 55 किमी है, पर 25 जनवरी की रात से ही हज़ारों की संख्या में सड़कों पर लोग अपने ट्रैक्टर को सजा-धजा कर नाच-गा रहे थे। 25 की रात से ही लोगों में इतना उत्साह था कि जैसे आजादी का उद्घोष हो चुका है और जश्न की तैयारियों के बीच अब इस रात का इंतज़ार भी नहीं किया जा सकता।

रैली 26 जनवरी की सुबह 11 बजे के तय समय से शुरू होनी थी लेकिन लोग इतने उत्साहित थे कि इंतज़ार करना मुश्किल हो रहा था। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या महिलाएं सभी पूरे जोश और उत्साह से ट्रैक्टर, बस, मोटरसाइकिल से दिल्ली की सीमाओं पर उमड़ पड़े। देश की आज़ादी के बाद शायद यह पहला अवसर होगा जब लोगों में गणतन्त्र दिवस पर इतना उत्साह देझने को मिला। लोग जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए सड़कों पर निकल गए, जब देश अंग्रेजों के कब्ज़े से आज़ाद हुआ होगा तो उस समय भी हर देश वासियों में कुछ ऐसा ही उत्साह रहा होगा। यह वीडियो, लोगों के इसी उत्साह और किसानों के आंदोलनकारी जज़्बे को समेटने का एक प्रयास है।      

Author

  • महीपाल, सामाजिक परिवर्तन शाला से जुड़े हैं और दिल्ली की संस्था श्रुति के साथ काम कर रहे हैं। 

    View all posts
Exit mobile version