Site icon युवानिया ~ YUVANIYA

पैक्ड फ़ूड के सेवन से बचें अगर चाहते है अच्छी सेहत: ICMR, NIN गाइडलाइन्स

हफ्सा नाज़:

अच्छी सेहत ही अच्छी ज़िन्दगी जीने का रास्ता होती है, आपका खान-पान, रहन-सहन और व्यायाम इसमें एक अहम रोल निभाते हैं। भाग-दौड़ भरी इस ज़िन्दगी में हर इन्सान इतना व्यस्त है कि वह अपनी सेहत पर ही ध्यान देना भूल गया है – जिसकी हमें सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है और फिर कमाई का अच्छा-खासा पैसा बीमारियों के इलाज में खर्च होता है।

हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशियन (NIN) ने अपने कुछ सुझाव जारी किए है जिसमे खासतौर पर इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि अच्छी सेहत के लिए ज़्यादा चीनी, फैट (वसा) और नमक वाले खानों से बचने की ज़रूरत है।

चलिए जानते है इन गाइडलाइन्स में दिए गए कुछ जरूरी सुझावों के बारे में:

1. बैलेंस्ड डाइट यानि की संतुलित आहार लेना है बहुत ज़रूरी। ज्यादा पोषण वाली चीज़े खाने की ज़रूरत है, जैसे मौसमी फल, सब्जियाँ, दालें, दूध, और नट्स (मेवे) आदि।

2. डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) से बचने के लिए सही मात्र में पानी पीने की ज़रूरत है। नियमित तौर पर दो से तीन लीटर पानी, नारयल पानी और ताजे फलो का रस पीने से शरीर को पानी की प्रचुर मात्रा मिलती हैं।

3. अल्ट्रा प्रोसेस्ड फ़ूड और प्रोसेस्ड फ़ूड (पैकेट बंद खाने की चीज़ों) से दूरी बनाने की सख्त ज़रूरत है। इस तरह के खाने को पचने में आधिक समय लगता है जो बीमारियों को दावत देने जैसा है, इनके अधिक सेवन से मोटापा, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, और हृदय संबंधी रोग जैसी गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। गाइडलाइंस में कहा गया है कि जेम्स, फ्रूट पल्प, कार्बोनेटेड बेवरेज (सोडा वाले पेय), और हेल्थ ड्रिंक जैसे खाद्य पदार्थों का सीमित प्रयोग करें।

4. पैकेज फूड में ज्यादा मात्रा में शक्कर पाई जाती है जो शरीर के लिए ठीक नहीं होता है, इन गाइडलाइंस में पैकेज्ड फूड्स की शुगर मात्रा को भी तय करने की बात की गई है।

5. गर्भवती महिलाओं को ज्यादा मात्रा में पोषण लेने और हाइड्रेटेड रहने यानि सही मात्र में पानी पीने की ज़रूरत होती है।

6. घर में खाना बनाते समय भी तेल, नमक और शक्कर का कम इस्तेमाल करें।

7. सब्जियों का पोषण बचाए रखने के लिए उनको फ्राई करने से बचे और ज़्यादातर उन्हें उबालकर या भाप में पकाकर खाएं।

8. अपनी दिनचर्य में व्यायाम को ज़रूर शामिल करें, दिन का कुछ समय पैदल चलने या कसरत करने को ज़रूर दें, इससे शरीर में चुस्ती बनी रहती है।

अपने शरीर को स्वस्थ रखकर हम बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं और खुद को हॉस्पिटल के चक्कर काटने से बचा सकते हैं। हमें इन सभी गाइडलाइंस को अपनाने की ज़रूरत है और फ़ास्ट फूड से बचने की ज़रूरत है। अपने खान-पान में संयम रखकर हम बहुत सी गंभीर बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं।

Author

  • हफ्सा नाज़ उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और पिछले पांच सालो से युवाओ और महिलाओं के साथ कार्य कर रही है । हफ्सा को महिलाओ और युवाओ के विषय पर लिखना पसंद है ।

    View all posts
Exit mobile version