Site icon युवानिया ~ YUVANIYA

युवा माँगे जवाब अब – एक कविता

मोहित यादव:

भर्ती निकले तो इम्तहान नहीं
परीक्षा हो तो परिणाम नहीं
परिणाम निकले तो जॉइनिंग का
नाम नहीं आाखिर क्यों युवाओं का सम्मान नहीं।।.

बस करो मजाक अब
युवा माँगे हिसाब अब
बात करो संवाद करो
दो हमारे प्रश्नों का जवाब अब।।

क्यों हर भती पंचवर्षीय योजना है?
किस नए भारत की ये परियोजना है?
कैसी ये परीक्षा प्रणाली है?
आपने युवाओं की छीन ली जवानी है?

क्यों पेपर में गलत सवाल डालते हैं?
फिर 100-100 का व्यापार करते
रैंक लिस्ट का नहीं प्रावधान करते
वेटिंग लिस्ट का नहीं समाधान करते
साहब दो चार हो तो बोल………
अरे आप तो ज़ुल्म हज़ार करते हैं।।

Author

  • मोहित यादव मध्य प्रदेश के दमोह जिले के ग्राम लकलका से हैं और बुंदेलखंड मजदूर किसान शक्ति संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे ग्रामीण मजदूरों और किसानों की समस्याओं को समझने, उनके मुद्दों को सामने लाने तथा अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने में योगदान देते हैं। 

    View all posts
Exit mobile version