Site icon युवानिया ~ YUVANIYA

युवाओं का पलायन: सोशल मीडिया की भूमिका

दीक्षा जायसवाल:

भारत में युवाओं का पलायन एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, अकेले 2022 में 7.5 लाख से अधिक भारतीय युवाओं ने देश छोड़ा है। सोशल मीडिया की भूमिका भी युवाओं के पलायन में एक बड़ी भूमिका निभाती है। सोशल मीडिया के माध्यम से युवा वर्ग शहरों और विदेशों में रहने वाले लोगों से प्रेरित होते हैं और बेहतर जीवनशैली की खोज में पलायन करने का निर्णय लेते हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर विभिन्न नौकरी पोर्टल्स और विज्ञापनों के ज़रिए भी युवाओं को बाहर जाने के अवसर मिलते हैं।

इस पलायन के कई सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परिणाम हैं। युवा शहर की चकाचौंध भरी ज़िंदगी को देखकर भौतिकतावाद और वास्तविकता के बीच फंस जाते हैं। इससे ग्रामीण और छोटे शहरों की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होती है। लेकिन अगर हम युवाओं के दृष्टिकोण से सोचकर देखें, तो हमें पता चलता है कि युवाओं को बेहतर जॉब के कम अवसर और प्रतिभा के अनुरूप काम न मिल पाना उनके मनोबल को प्रभावित करता है और इस कारण वह न सिर्फ छोटे शहरों से बड़े शहरों में अपितु विदेश में भी पलायन कर रहे हैं।

पलायन का प्रभाव:

  1. भारत का ब्रेन ड्रेन (बुद्धिमान लोगों का पलायन)
  2. विदेश में रहने वाले युवा अपने परिवारों के लिए पैसे भेजते हैं, जो भारतीय जीडीपी में योगदान करता है।
  3. देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान
  4. ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की कमी से कृषि और अन्य व्यवसायों पर प्रभाव
  5. शहरों में युवाओं के प्रवास से सांस्कृतिक और सामाजिक परिवर्तन
  6. युवाओं के पलायन से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव
  7. आर्थिक विकास में युवाओं की भूमिका को कम करने का प्रभाव

समाधान:

इस समस्या का समाधान निकालने के लिए हमें युवाओं के दृष्टिकोण को समझना होगा और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए काम करना होगा। साथ ही, पलायन के लिए मजबूत नीति बनानी होगी। 

Author

  • दीक्षा जायसवाल, वर्तमान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली, उत्तर प्रदेश से हैं। लेखन में विशेष रूचि होने के कारण सदैव नवीन विचारों को साहित्य पटल पर लाने के लिए दीक्षा प्रयासरत हैं।

    View all posts
Exit mobile version