Site icon युवानिया ~ YUVANIYA

2024 के चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम कैसे जुड़वायें ?

चुनावी समर सर पर है, ऐसे में नागरिकों की ज़िम्मेदारी पर एक लेख। 

इशान खापर्डे:

प्रस्तावना :-

वर्ष 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। एक ओर, जहां पिछले १० वर्षों से सत्ता में काबिज़ ‘एन०डी०ए’ है। वहीं दूसरी ओर, विपक्षी दलों का महागठबंधन ‘आई०एन०डी०आई०ए’ अर्थात् इंडिया है। इन दो गुटों के अलावा भारत राष्ट्र समिति, बीजू जनता दल जैसे क्षेत्रीय दल भी हैं। 

चुनाव के प्रति राजनीतिक दलों की तैयारी व रस्साकशी तो समझ आती है, पर क्या जनता को भी किसी प्रकार की तैयारी करने की ज़रूरत है? आप कहेंगे कि लाइन में खड़े होकर वोट डालने की कैसी तैयारी भला? आज हम इसी विषय पर बात करने वाले हैं। 

वोट देने के लिए ज़रूरी है कि आपका नाम मतदाता सूची यानी की वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि आप भारत के नागरिक हैं व आपकी उम्र १८ वर्ष या उससे अधिक है, तो आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो सकता है। पर वोटर लिस्ट में नाम क्यों जुड़वाएँ? घंटों लाइन में खड़े होकर वोट क्यों दें? आइये समझते हैं…


वोट देने की अहमियत :-

पिछले आम चुनाव में ६७% लोगों ने वोट दिया, मतलब मतदाता सूची में जितने भी लोग थे उनमें से लगभग दो-तिहाई लोगों ने अपने मत के अधिकार का प्रयोग किया। नीचे दिये गए ग्राफ़ में विगत २५ वर्षों के आम चुनावों में भारतवर्ष कितने प्रतिशत (%) वोटिंग हुई, इसका विवरण है :- 

भारत एक लोकतांत्रिक देश है इसलिए हमें लोकतंत्र, चुनाव, नेताओं व नागरिकों से जुड़े कुछ तथ्यों को जानना ज़रूरी है … 


बात नाम जोड़ने की हुई थी …..

सही बात है, लेख तो नाम जोड़ने से शुरू हुआ था, तो ये लोकतंत्र, साफ़ छवि, हिस्सेदारी, ज़िम्मेदारी जैसी भारी-भरकम शब्दावली पर कैसे चले गये? मुद्दे पे आते हैं…

इस बार का मोटा मोटा हिसाब यह है की अगर आप १ अक्तूबर 2024 से पहले आने वाले किसी भी दिन पर अपना १८वां जन्मदिन मनाएंगे, तो आप सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप वर्तमान में १८ वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं तो आपको भी आवेदन करना चाहिए। मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में नाम होना सबसे ज़रूरी है। सिर्फ़ वोटर आईडी होने से कुछ नहीं होता, वह तो एक पहचान पत्र मात्र है। 

वोट डालने के लिए दो चीज़ें लगती हैं; एक है मतपत्र (वोटर स्लिप), यह मतदाता सूची का ही एक अंश है जिससे यह पता लगता है कि आप कौनसे क्षेत्र के निवासी हैं और आपका मतदान केंद्र कौनसा है। मतदान केंद्र में बैठे अफ़सर इसी मतपत्र की मदद से मतदाता सूची में आपका नाम खोजते हैं और आपको वोट देने की अनुमति देते हैं। दूसरा, चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित १२ पहचान-पत्रों में से कोई सा भी एक पहचान-पत्र। इसकी पूर्ण सूची देखने के लिए निम्न ख़बर को पढ़ें:- https://www.amarujala.com/chhattisgarh/cg-election-2023-do-not-have-voter-id-able-to-vote-with-these-documents-2023-11-16

हर चुनाव के पहले वोटर लिस्ट में नाम जोड़े व हटाये जाते हैं। हो सकता है कि जो व्यक्ति पिछले चुनाव में इंदौर में रहता हो, वो अब भोपाल रहने लगा हो और यह भी संभव है कि वह कनेडा चला गया हो। हो सकता है कि फ़िल्म ‘आवारा पागल दीवाना‘ की तरह किसी का नाम छोटा छत्री हो, और लिस्ट में गलती से ताड़ पत्री चढ़ गया हो। ‘चाची ४२०‘ के समान, पुरुष के स्थान पर महिला लिखा हुआ हो। ऐसी सारी समस्याओं के समाधान हेतु अलग-अलग आवेदन (फ़ॉर्म) बनाए गए हैं, जिनका विवरण आगे है। 


कौन कौनसे आवेदन कर सकते हैं ?

फॉर्म 6

फॉर्म ६ : नवीन मतदाताओं के लिए। 

फॉर्म ६ ए

फॉर्म ६ए : विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए फ़ॉर्म। 

फॉर्म ६ बी

फॉर्म ६बी : वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने हेतु। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है। 

फॉर्म 7

फॉर्म ७ : मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए आवेदन फ़ॉर्म। 

फॉर्म 8

फॉर्म ८ : पता, नाम, लिंग, मोबाइल नंबर इत्यादि में बदलाव करने यह आवेदन भरें। 


आवेदन हेतु समय सारिणी

८ फ़रवरी को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची ही 2024 के आम चुनाव के लिए मान्य होगी। इस तारीख के पश्चात सूची में बदलाव होने की संभावना बहुत कम है। 


आवेदन कैसे करें ?

आवेदन करने के लिये हम निम्न विकल्पों में से कोई एक चुन सकते हैं — 

किसी भी समस्या आने पर हेल्पलाइन पर संपर्क करें: 


एक सफ़ल लोकतंत्र बनाने हेतु 2024 के चुनाव में वोट अवश्य करें। लेख में यदि कोई त्रुटि हुई हो तो मुझसे ईमेल: ikalorano@gmail.com के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। आगे ऐसे और लेख पढ़ने के लिए युवाओं की दुनिया – युवानिया पढ़ते रहें। लेख अच्छा लगा हो, तो नीचे दिये गए कमेन्ट बॉक्स में अच्छे-अच्छे कमेंट्स करें। धन्यवाद 🤓! 

फीचर्ड फोटो आभार – फाइनेंसियल एक्सप्रेस || फेसबुक || टाइम्स ऑफ़ इंडिया

Author

Exit mobile version