Site icon युवानिया ~ YUVANIYA

तुम्हारा क्या बिगाड़ लेगा वो, सवाल पूछो

नितेश दिव्य:

तुम्हारा क्या वो बिगाड़ लेगा, सवाल पूछो
तुम्हारे पीछे खड़ी है जनता, सवाल पूछो

जो चुप रहे तुम तो ये सियासत की जीत होगी
तुम्हें भी कायर कहेगी दुनिया, सवाल पूछो

ये हुक्मरां की फिज़ूल बातें नहीं चलेंगी
बेरोज़गारों! उठाओ मुद्दा, सवाल पूछो

लगी जो मुँह पर लगाम है ये, इसे हटाओ
तुम्हें मिला है फिर एक मौक़ा सवाल पूछो

तुम्हारा हक़ है तुम्हें तसल्ली मिले न जब तक
मिले न जब तक जवाब हक़ का, सवाल पूछो

जवाब तुमको नहीं मिलेगा..पता है फिर भी
अदा करो तुम ये फर्ज़ अपना, सवाल पूछो

तुम्हारी चुप्पी सुबूत है… तुम मरे हुए हो
सबूत दो तुम अगर हो ज़िंदा, सवाल पूछो

Author

  • नितेश, उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले से हैं। वर्तमान में नितेश अपनी बी.ए. (तृतीय वर्ष) की पढ़ाई कर रहे हैं किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय से।

    View all posts
Exit mobile version